टेक्नॉलॉजी कंपनी इंटेल ने अपने वायरलेस इंटरनेट के क्षेत्र में अपना अगला क़दम बढ़ाते हुए वाइमैक्स का परीक्षण शुरू किया है.
वाइमैक्स के ज़रिए मीलों दूर से ब्रॉडबैंड कनेक्शन काम कर सकेंगे, यह वाई-फाई (वायरलेस इंटरनेट) टेक्नॉलॉजी के सीमित रेंज के मुक़ाबले बहुत अधिक कारगर होगी.
इंटेल ने बताया है कि वह दुनिया की कई दूरसंचार कंपनियों के साथ मिलकर इस टेक्नॉलॉजी का परीक्षण कर रही है.
माना जा रहा है कि इस तकनीक से भविष्य में मोबाइल टेलीफ़ोन नेटवर्कों के लिए एक ज़ोरदार प्रतिद्वंद्वी तैयार हो सकता है.
इंटेल का मानना है कि वह वाइमैक्स टेक्नॉलॉजी उसी तरह प्रसार करेगी जिस तरह सेंटरीनो ने वाई-फ़ाई का किया है.



