अगर मोबाइल फ़ोन की टेक्नॉलॉजी में हो रही तरक्की को देखा जाए तो क्या उसे सुरक्षित रखने के लिए सिर्फ़ पिन या पासवर्ड काफ़ी है? शायद नहीं, लेकिन इसका उपाय भी आपकी उंगलियों से दूर नहीं.
मोबाइल फ़ोन अब सिर्फ़ टेलिफ़ोन करने के ही काम नहीं आते बल्कि उसमें कई प्रकार की जानकारी और तस्वीरें भी रखी जा सकती हैं. और यह सब कुछ अगर ग़लत हाथों में पड़ जाए तो आप जानते हैं क्या हो सकता है.
मिसाल के तौर पर. इंग्लैड की सिंगर शारलट चर्च की कहानी लीजिए. उनका फ़ोन क्या चोरी हुआ मानो उनकी नीजि ज़िंदगी बाजार में उतर आई. फ़ोन में उनकी वो अंतरंग तस्वीरें थीं जो उनके मित्र ने खींची थी.
यह किसी के साथ भी हो सकता है. और चोर को आपके फ़ोन से यह सारी चीज़े निकालने के लिए सिर्फ़ आपका पासवर्ड या पिन पता लगाना होता है जो बहुतों के लिए ख़ास मुश्किल काम नहीं है.
लेकिन अब आप ऐसे चोरों से निपट सकते हैं. अपनी उंगलियों के बल पर.



